MGSU BA Semester 1 Revaluation & Retotalling Form 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई
MGSU Bikaner के B.A. Semester 1 (December 2025 Exam) के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। जिन छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम में प्राप्त अंकों पर संदेह है या वे उत्तर पुस्तिका का Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) अथवा Retotalling (अंकों का पुनर्गणना) करवाना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार B.A. Semester 1 Revaluation एवं Retotalling Form भरने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए सभी पात्र विद्यार्थी समय रहते अपना आवेदन पूर्ण करें।
महत्वपूर्ण सुझाव:
- आवेदन करने से पहले अपनी अंकतालिका (Marksheet) ध्यानपूर्वक जांच लें।
- केवल उन्हीं विषयों के लिए आवेदन करें जिनमें आपको पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना की आवश्यकता हो।
- आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद/प्रिंट सुरक्षित रखें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026